Gold ETF Return: 3 महीने में गिरावट, 1 साल में 53% का रिटर्न दिया; जानिए कौन-सा ईटीएफ सबसे आगे
Published:
3 min read

एक साल में आदित्य बिरला सन लाइफ गोल्ड ईटीएफ ने सबसे ज्यादा 53.25% रिटर्न दिया। (फोटो सोर्स- कैनवा)
बिजनेस डेस्क। अगर आप गोल्ड ETF में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो पिछले 3 महीने का रिटर्न देखकर फैसला लेना सही नहीं होगा। हालिया आंकड़ों में ज्यादातर गोल्ड ETF ने मामूली गिरावट दिखाई है, लेकिन एक साल के नजरिए से देखें तो कई स्कीमों ने 52% से 53% तक का रिटर्न दिया है।
वैल्यू रिसर्च के 18 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, तीन महीने में 'वेल्थ कंपनी गोल्ड ईटीएफ' सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला फंड रहा। वहीं, एक साल में आदित्य बिरला सन लाइफ गोल्ड ईटीएफ ने सबसे ज्यादा 53.25% रिटर्न दिया।
3 महीने में प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 Gold ETF
पिछले तीन महीनों में गोल्ड की कीमतों में हल्की कमजोरी का असर ETF पर भी दिखा। हालांकि सभी टॉप फंड्स के बीच अंतर बेहद कम रहा। पहले और पांचवें स्थान वाले फंड के रिटर्न में सिर्फ 0.12 प्रतिशत अंक का फर्क है।
रैंक | Gold ETF | 3 महीने का रिटर्न |
1 | वेल्थ कंपनी गोल्ड ईटीएफ | -2.33% |
2 | टाटा गोल्ड ईटीएफ | -2.43% |
3 | बंधन गोल्ड ईटीएफ | -2.44% |
4 | 360 वन गोल्ड ईटीएफ | -2.44% |
5 | मिराए एसेट गोल्ड ईटीएफ | -2.45% |
इसी के बाद चॉइस गोल्ड ईटीएफ, आदित्य बिरला सन लाइफ गोल्ड ईटीएफ, एलआईसी एमएफ गोल्ड ईटीएफ और एडलवाइस गोल्ड ईटीएफ ने -2.46% का रिटर्न दिया है। इस लिस्ट में जेरोधा गोल्ड ईटीएफ सबसे नीचे रहा, जिसका 3 महीने का रिटर्न -2.73% रहा।
6 महीने में फिर हरे निशान में गोल्ड ईटीएफ लौटे
6 महीने के पीरियड में तस्वीर बदलती नजर आती है। यहां ज्यादातर गोल्ड ईटीएफ ने पॉजिटिव रिटर्न दिया है और द वेल्थ कंपनी गोल्ड ईटीएफ ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया।
रैंक | Gold ETF | 6 महीने का रिटर्न |
1 | वेल्थ कंपनी गोल्ड ईटीएफ | 1.42% |
2 | टाटा गोल्ड ईटीएफ | 1.38% |
3 | मिराए एसेट गोल्ड ईटीएफ | 1.38% |
4 | 360 वन गोल्ड ईटीएफ | 1.37% |
5 | बंधन गोल्ड ईटीएफ | 1.31% |
इसके अलावा एचडीएफसी गोल्ड ईटीएफ ने 1.28%, एडलवाइस गोल्ड ईटीएफ और कोटक गोल्ड ईटीएफ ने 1.32% जबकि निप्पॉन इंडिया ईटीएफ गोल्ड बीज ने 1.17% रिटर्न दिया है। इस पीरियड में सबसे कम रिटर्न एलआईसी एमएफ गोल्ड ईटीएफ का रहा, जिसने 0.56% कमाया।
1 साल में 53% तक का रिटर्न
अगर निवेश का नजरिया लंबा हो, तो गोल्ड ETF की तस्वीर काफी मजबूत दिखती है। एक साल में लगभग सभी प्रमुख स्कीमों ने 51% से 53% के बीच रिटर्न दिया है।
रैंक | Gold ETF | 1 साल का रिटर्न |
1 | आदित्य बिरला सन लाइफ गोल्ड ईटीएफ | 53.23% |
2 | क्वांटम गोल्ड ईटीएफ | 53.18% |
3 | यूटीआई गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड | 53.18% |
4 | ICICI प्रूडेंशियल गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड | 53.14% |
5 | कोटक गोल्ड ईटीएफ | 53.05% |
डीएसपी गोल्ड ईटीएफ ने 53.01%, एचडीएफसी गोल्ड ईटीएफ ने 52.98% रिटर्न दिया है। 3 महीने की टॉप-5 लिस्ट में शामिल मिराए एसेट गोल्ड ईटीएफ का 1 साल का रिटर्न 52.87%, टाटा गोल्ड ईटीएफ का 52.6% और 360 वन गोल्ड ईटीएफ का 52.03% रहा।
क्या सिर्फ रिटर्न देखकर Gold ETF चुनना सही है
एक्सपर्ट्स का मानना है कि गोल्ड ETF चुनते समय केवल रिटर्न पर ध्यान देना काफी नहीं है। ट्रैकिंग एरर, एक्सपेंस रेश्यो, लिक्विडिटी और एसेट्स अंडर मैनेजमेंट जैसे पहलुओं को देखना चाहिए। कई बार कोई फंड तीन महीने में बेहतर दिखता है, लेकिन लॉन्ग पीरियड में दूसरे विकल्प ज्यादा मजबूत साबित हो सकते हैं।
हालिया आंकड़े यही बताते हैं कि गोल्ड में छोटी अवधि की गिरावट और लंबी अवधि की मजबूत कमाई साथ-साथ चल सकती है। इसलिए Gold ETF को शॉर्ट टर्म रैंकिंग की बजाय अपने पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन के नजरिए से देखना ज्यादा समझदारी होगी।
यह भी पढ़ें-
सोने-चांदी के ETF में बदलेंगे नियम: SEBI ने लागू किया नया फ्रेमवर्क, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर

