EPFO का WhatsApp चैनल शुरू हुआ: बैलेंस चेक, क्लेम स्टेटस ट्रैक करने जैसी कई फैसिलिटीज मिलेंगी; मेंबर्स कैसे जानेंगे लेटेस्ट अपडेट, पढ़ें डिटेल्स
Published:
3 min read

AI जेनरेटेड इमेज।
बिजनेस डेस्क। एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने अपने मेंबर्स और पेंशनर्स के लिए एक ऑफिशियल WhatsApp (व्हाट्सएप) चैनल शुरू किया है। इसके जरिए मेंबर्स EPF सर्विस से जुड़ी जरूरी अपडेट और जानकारी आसानी से पा सकेंगे। EPFO ने X पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।
ऑर्गनाइजेशन ने एक डायरेक्ट लिंक भी शेयर किया है, जिसके जरिए यूजर्स चैनल को फॉलो कर सकते हैं। अब मेंबर्स को प्रोविडेंट फंड सर्विस से जुड़ी जानकारी पाने के लिए मौजूदा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के अलावा एक और डिजिटल जरिया मिल गया है।
EPFO WhatsApp चैनल में क्या-क्या
मेंबर्स EPFO के ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल पर इस https://www.whatsapp.com/channel/0029Vb6kmH48Pgs8ftd6Kw3Y लिंक के जरिए जुड़ सकते हैं। EPFO के WhatsApp चैनल पर एजुकेशनल लिंक्स भी शेयर किए जा रहे हैं। इनमें YouTube (यूट्यूब) वीडियो शामिल हैं, जो EPF से एडवांस पैसे निकालने, दूसरी जॉब का कॉन्ट्रिब्यूशन और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत पेमेंट की प्रोसेस के बारे में बताते हैं। इसके साथ ही EPFO से जुड़े अवेयरनेस और सर्विस के अन्य वीडियो भी इसमें शेयर किए जाएंगे।
EPFO व्हाट्सएप पर कौन सी सर्विस मिलेंगी...
EPFO ने पहले स्टेप में व्हाट्सएप सपोर्ट चैनल पर कई सर्विस को शामिल करने का फैसला किया है। मेंबर्स को किन सर्विस तक पहुंच मिलेगी, आइये जानते हैं...
- PF बैलेंस की पूरी डिटेल
- पिछले पांच PF ट्रांजेक्शन
- EPF क्लेम स्टेटस ट्रैकिंग
- आधार ऑथेंटिकेशन से जुड़ी समस्याओं के लिए गाइडेड सपोर्ट
- DBT इनेबलमेंट की समस्याओं में मदद
- PMVBRY से जुड़े पेंडिंग मामलों में सपोर्ट
- ऑटोमेटेड सपोर्ट सिस्टम

WhatsApp सर्विस कैसे काम करेगी
EPF मेंबर्स को EPFO WhatsApp चैनल पर बातचीत शुरू करने के लिए केवल उनके वेरिफाइड WhatsApp नंबर पर हैलो (Hello) मैसेज भेजना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, EPFO मेंबर्स के पास EPFO से जुड़े अपडेट सीधे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पाने का ऑप्शन भी होगा। इसमें स्थानीय और क्षेत्रीय भाषा में बातचीत कर सकेंगे, ताकि यूजर्स अपनी पसंदीदा भाषा में ज्यादा आसानी से बात कर सकें।
ऑफिशियल वेबसाइट में क्या सर्विस
EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट अपने मेंबर्स को EPF एडवांस, EPF से पैसे निकालना, UAN एक्टिवेशन, क्लेम-ट्रांसफर, KYC और पेंशन से जुड़ी सर्विस के बारे में जानकारी भी देती है। EPF स्कीम में हर महीने 15,000 रुपए तक कमाने वाले कर्मचारी (अनिवार्य रूप से) शामिल होते हैं।
ये रिटायरमेंट के लिए सेविंग, टैक्स-फ्री इंटरेस्ट ग्रोथ, एम्प्लॉयर का कॉन्ट्रिब्यूशन और परिवार की सुरक्षा जैसी सुविधाएं देती है। साथ ही इसमें 12% कॉन्ट्रिब्यूशन रेट ऑनलाइन पासबुक एक्सेस, आसानी से अकाउंट ट्रांसफर, नॉमिनेशन की फैसिलिटी और पैसे निकालने के ऑप्शन जैसे फीचर्स शामिल हैं।

