EPF Calculator: 25,000 रुपए की सैलरी पर 30 साल में कितना बन सकता है PF फंड, जानें पूरा कैलकुलेशन
Published:
3 min read

AI जनरेटेड इमेज
बिजनेस डेस्क। एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड (EPF) भारत में नौकरीपेशा एम्प्लॉइज के लिए एक बेहतरीन रिटायरमेंट स्कीम है। यह एक सेविंग स्कीम और इसके तहत एम्प्लॉइज को अपनी मंथली सैलरी का एक हिस्सा EPF अकाउंट में जमा करना होता है। वहीं एम्प्लॉइज की तरह एम्प्लॉयर को भी एम्प्लॉइज के PF अकाउंट में पैसा जमा करना होता है।
25,000 रुपए की सैलरी पर 30 साल में कितना PF फंड बनेगा
अब सवाल यह है कि अगर किसी एम्प्लॉयी या EPF अकाउंट होल्डर की बेसिक सैलरी 25,000 रुपए है और वह 30 साल तक EPF में पैसा जमा करता है, तो वो कितना फंड बना सकता है।
आइए यहां 8.25% एनुअल इंटरेस्ट रेट, 60 साल की रिटायरमेंट उम्र और 5% एनुअल सैलरी इंक्रीमेंट के साथ EPF कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके देखते हैं कि एक EPF सब्सक्राइबर 30 साल में कितना फंड बना सकता है।
EPF क्या है?
एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड (EPF) भारत सरकार के जरिए चलाई जाने वाली एक रिटायरमेंट बेनेफिट्स स्कीम है, जो कि नौकरी करने वाले एम्प्लॉइज को फाइनेंशियल सिक्योरिटी देने में मदद करती है।
ये रहा कैलकुलेशन-
इंटरेस्ट रेट: 8.25% एनुअल
मौजूदा उम्र: 30 साल
रिटायरमेंट की उम्र: 60 साल
मंथली सैलरी (बेसिक+DA): 25,000 रुपए (EPF कैलकुलेशन के लिए बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता (DA) को शामिल किया जाएगा।)
एनुअल सैलरी में एक्सपेक्टेड इंक्रीमेंट: 5%
एम्प्लॉयर का EPF कॉन्ट्रिब्यूशन: 3.67% (एम्प्लॉयर के कुल 12% EPF कॉन्ट्रिब्यूशन में से सिर्फ 3.67% एम्प्लॉयी के EPF अकाउंट में जमा होता है। बाकी 8.33% आमतौर पर एम्प्लॉइज पेंशन स्कीम (EPS) में जमा होता है, जो EPS वेज लिमिट के तहत आता है।)
एम्प्लॉयी का EPF कॉन्ट्रिब्यूशन: 12% ( EPF में बेसिक + DA का 12% जमा कर सकते हैं)। इस हिसाब से 25,000 रुपए सैलरी होने पर हर महीने 3,000 रुपए जमा होगा। बता दें कि जैसे-जैसे बेसिक सैलरी में इजाफा होगा वैसे-वैसे EPF कॉन्ट्रिब्यूशन भी हर साल बढ़ता रहेगा।
EPF कॉर्पस कैलकुलेशन:
एक्सपेक्टेड EPF मैच्योरिटी अमाउंट: लगभग 1.12 करोड़ रुपए।
EPF कॉन्ट्रिब्यूशन: 33.26 लाख रुपए
मिलने वाला इंटरेस्ट: 78.49 लाख रुपए
EPF में कंपाउंडिंग की पावर
जानकारी के लिए बता दें कि, EPF पर मिलने वाला इंटरेस्ट हर साल कंपाउंड होता है, इसलिए 8.25% इंटरेस्ट की वजह से EPF अकाउंट पर लगभग 78.49 लाख रुपए का इंटरेस्ट मिलेगा। वहीं 30 साल बाद एक्सपेक्टेड कॉर्पस 1.12 करोड़ रुपए होगा। बता दें कि हर साल EPF इंटरेस्ट की समीक्षा की जाती है। हालांकि हमने कैलकुलेशन करने के दौरान पूरे टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट को 8.25% ही रखा।
EPF में UAN और आधार की अहमियत
हर EPF मेंबर को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) दिया जाता है, जो कि काम करने वाली ऑर्गनाइजेशन में उनके EPF अकाउंट से जुड़ा होता है। मेंबर्स UAN का जरिए कई ऑनलाइन सर्विसेज का फायदा उठा सकते हैं, जैसे कि अपना PF बैलेंस और सर्विस हिस्ट्री देख सकते हैं, अपनी पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं और अपने EPF अकाउंट को एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।
EPFO मेंबर्स अपने EPF अकाउंट के लिए नॉमिनी भी बना सकता है, ताकि सब्सक्राइबर की मौत के बाद होने पर उनके EPF फंड का निपटारा आसानी से हो सके। इसके अलावा EPF अकाउंट को आधार से लिंक करने पर आईडेंटिडी वेरीफिकेशन, क्लेम प्रोसेसिंग और दूसरी ऑनलाइन सर्विसेज आसान हो जाती हैं।
EPF Rules After Retirement: रिटायरमेंट के बाद PF पर कब तक मिलता रहेगा ब्याज? EPFO के नियम समझिए

