Apple ने लॉन्च किए कई नए डिवाइस: फोल्डेबल iPhone Duo की कीमत 3 लाख रुपए; जानें iPhone 18 Pro से Watch Ultra 4 तक के दाम
Published:
3 min read

सैमसंग और हुआवेई 2019 से फोल्डेबल स्मार्टफोन बेच रहे हैं। Apple का नए फोल्डेबल iPhone Duo के आने सा मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ेगा। (फोटो सोर्स- Apple)
टेक डेस्क। टेक जायंट Apple ने बुधवार को अपना 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट आयोजित किया। कंपनी ने इस दौरान कई नए डिवाइसेज लॉन्च किए। इनमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, फोल्डेबल iPhone Duo, Apple Watch Series 12 और नए AirPods 5 शामिल हैं। नए iPhone मॉडल की कीमत पहले के मुकाबले काफी ज्यादा रखी गई है। खास तौर पर iPhone Duo की कीमत ने सबका ध्यान खींचा है, क्योंकि यह Samsung Galaxy Z Fold 8 से भी महंगा है।
iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo को चार अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। सभी का बेस मॉडल 256GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, Apple का नया फोल्डेबल फोन अगले महीने भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
आइए जानते हैं Apple के इवेंट में लॉन्च हुए सभी नए डिवाइसेज की भारत में कीमत कितनी है...
iPhone Duo की कीमत
Apple के पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपए है। यह कीमत 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है। इसके 512GB मॉडल की कीमत 3,24,900 रुपए है, जबकि 1TB स्टोरेज वाला वेरिएंट 3,74,900 रुपए में आएगा। वहीं, 2TB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपए है। iPhone Duo को कंपनी ने 'स्टार व्हाइट' और 'नाइट स्काई' कलर ऑप्शन में पेश किया है।

iPhone 18 Pro की कीमत
iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपए है। इसके 512GB वेरिएंट के लिए 1,89,900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, 1TB स्टोरेज वाला मॉडल 2,39,900 रुपए में मिलेगा। 18 Pro का सबसे ज्यादा स्टोरेज वाला 2TB मॉडल 3,14,900 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है।
iPhone 18 Pro Max की कीमत
iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपए है। यह प्राइस 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है। फोन का 512GB मॉडल 2,04,900 रुपए में मिलेगा, जबकि 1TB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 2,54,900 रुपए है। 18 Pro Max का 2TB वाला टॉप भारत 3,29,900 रुपए में आएगा। iPhone 18 Pro Series को ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

AirPods 5 और Apple Watch Series 12 की कीमत
Apple ने नए AirPods 5 भी लॉन्च किए हैं। भारत में इनकी शुरुआती कीमत 14,900 रुपए है। नए वायरलेस हेडफोन भारत में Apple के ऑनलाइन स्टोर के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए अवेलेबल हैं।
वहीं, Apple Watch Series 12 की भारत में शुरुआती कीमत 56,900 रुपए है। यह कीमत 42mm GPS-only मॉडल की है। वहीं, 42mm GPS + Cellular मॉडल की कीमत 68,900 रुपए रखी गई है। अगर 46mm मॉडल की बात करें तो इसका GPS-only वेरिएंट 62,900 रुपए में आएगा। वहीं, 46mm GPS + Cellular मॉडल की कीमत 74,900 रुपए है।

Apple Watch Ultra 4 की कीमत
Apple ने इवेंट में Apple Watch Ultra 4 भी लॉन्च की है। इसकी भारत में कीमत 1,09,900 रुपए रखी गई है। यह कंपनी की प्रीमियम स्मार्टवॉच सीरीज का नया मॉडल है।

