भारत बना Apple की कमाई का बड़ा बाजार: iPhone और MacBook की रिकॉर्ड बिक्री; सितंबर क्वार्टर में अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू
Published:
3 min read

भारत और लैटिन अमेरिका जैसे उभरते बाजारों में भी Apple सर्विस का रेवेन्यू रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)
टेक डेस्क। Apple ने भारत में सितंबर क्वार्टर के दौरान अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू दर्ज किया। कंपनी के मुताबिक, कंज्यूमर डिमांड, iPhone अपग्रेड करने वाले ग्राहक और MacBook की डबल डिजिट ग्रोथ ने इस परफॉर्मेंस में बड़ी भूमिका निभाई है। 26 सितंबर 2026 को खत्म हुए क्वार्टर में Apple का टोटल ग्लोबल रेवेन्यू 114.5 बिलियन डॉलर रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 12% ज्यादा है।
Apple की कमाई में भारत का बड़ा योगदान
भारत में Apple के रिकॉर्ड परफॉर्मेंस की जानकारी कंपनी के FY2026 के चौथे क्वार्टर के रिजल्ट को लेकर हुई कॉन्फ्रेंस कॉल में सामने आई। Apple के CEO जॉन टर्नस (John Ternus) ने बताया कि कंपनी ने ज्यादातर बड़े बाजारों में अच्छी ग्रोथ दर्ज की है।
अमेरिका, यूरोप, चीन और बाकी एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में रिकॉर्ड रेवेन्यू हासिल किया। टर्नस के मुताबिक, विकसित और उभरते दोनों तरह के बाजारों में Apple ने सितंबर क्वार्टर का रिकॉर्ड बनाया है। इनमें भारत भी शामिल रहा, जहां कंपनी ने अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू दर्ज किया।
iPhone अपग्रेड करने वालों की संख्या बढ़ी
Apple की ग्रोथ में iPhone की बिक्री का बड़ा योगदान रहा। दुनियाभर में कंपनी की iPhone बिक्री 57.6 बिलियन डॉलर रही, जो पिछले साल की समान तिमाही से 17% ज्यादा है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब कंपनी को सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों और फॉरेन करेंसी में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा।

MacBook की बिक्री में 24% की बढ़ोतरी
कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर केवन पारेख के मुताबिक, Mac का रेवेन्यू 24% बढ़कर 10.8 बिलियन डॉलर पहुंच गया। इस ग्रोथ में MacBook Neo और MacBook Pro की बिक्री का बड़ा योगदान रहा। वहीं, Apple की सर्विस बिजनेस ने भी कंपनी के रेवेन्यू को स्ट्रांग किया।
सितंबर क्वार्टर में सर्विस से 31.6 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड रेवेन्यू आया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 10% ज्यादा है। Apple ने वर्ल्ड पैनल के मार्केट एनालिसिस का हवाला देते हुए बताया कि iPhone भारत, अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और जापान में सबसे ज्यादा बिकने वाले डिवाइस में शामिल रहा।

