फेस्टिव सीजन में Amazon ने 1.6 लाख नौकरियां दीं: डिमांड पूरी करने और फास्ट डिलीवरी के लिए अपॉर्चुनिटी; सेफ्टी-वेलफेयर प्रोग्राम का भी फायदा मिलेगा
Published:
2 min read

ये नौकरियां भारत के 400 शहरों में दी गई हैं। (AI इमेज)
बिजनेस डेस्क। अमेजन (Amazon India) ने देश में 1.6 लाख नौकरियों के अवसर दिए हैं। ये अपॉर्चुनिटी आने वाले फेस्टिव सीजन में बढ़ती डिमांड को देखते हुए दी गई हैं। ये नौकरियां 400 शहरों के लिए हैं। इनमें मेट्रो सिटीज के साथ-साथ टियर 2 और टियर 3 शहर भी शामिल हैं। ये सीजनल वर्कफोर्स अमेजन के ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स ऑपरेशंस में मदद करेगा। नए कर्मचारी त्योहारों के समय में ग्राहकों के ऑर्डर को पिक, पैक, शिप करने और डिलीवर करने में मदद करेंगे।
हजारों महिलाओं को भी अपॉर्चुनिटी
अमेजन ने कहा- इन सीजनल अपॉर्चुनिटीज में डायरेक्ट और इनडायरेक्ट दोनों तरह के काम शामिल हैं। वाराणसी, कोच्चि, जालंधर, गाजियाबाद, रांची, सलेम और गोरखपुर जैसे शहरों में ये मौके दिए गए हैं। कंपनी ने हजारों महिलाओं और दिव्यांग लोगों को भी अपॉर्चुनिटी दी है। अब कर्मचारियों को उनके रोल को बेहतर तरीके से निभाने के लिए जरूरी ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

सिक्योरिटी, योजनाओं का फायदा मिलेगा
कंपनी ने बताया कि इन सीजनल कर्मचारियों को भी कंपनी के अन्य कर्मचारियों की तरह ही सेफ्टी और वेलफेयर योजनाओं का फायदा मिलेगा। इसके तहत उन्हें काम करने के लिए सपोर्टिव माहौल के साथ फाइनेंशियल और सोशल सिक्योरिटी से जुड़ी फैसिलिटीज दी जाएंगी। इसके अलावा, अपने 'समृद्धि' प्रोग्राम के जरिए अमेजन नए कर्मचारियों को ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करने और सरकार की अन्य वेलफेयर योजनाओं से जुड़ने में भी मदद करेगा।
हर एड्रेस पर फास्ट डिलीवरी की कोशिश
अमेजन इंडिया के ऑपरेशंस VP अभिनव सिंह ने कहा- कंपनी इस फेस्टिव सीजन में भारत के हर पिन-कोड पर फास्ट और भरोसेमंद डिलीवरी देने की कोशिश करेगी। कस्टमर्स की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए ही 1.6 लाख से ज्यादा सीजनल नौकरियों के अवसर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बढ़ी हुई वर्कफोर्स से अमेजन की डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स कैपेसिटी मजबूत होंगी। अक्सर कई कर्मचारी त्योहारों का सीजन खत्म होने के बाद भी अमेजन के साथ काम करना जारी रखते हैं। जबकि कुछ हर साल सीजनल काम के लिए ही आते हैं।

